कोरबा

स्कूल जाने घर से निकली छात्रा हुई लापता

0 कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

कोरबा,शहर में केंवटा पारा पुरानी बस्ती निवासी की पुत्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल इतवारी बाजार की छात्रा है जो शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी सहेलियों से संपर्क किया तो पता चला कि वह स्कूल आई ही नहीं थी। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया और कोरबा कोतवाली पुलिस में भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बावजूद इसके अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा हैं की वह स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल बैग लेकर निकली थी। परिजनों के अनुसार वह अपने घर से पैसे या अन्य कपड़े लेकर भी नहीं गई है।
उसके रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से परिजनों का बुरा हाल है। उसके पिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उसकी बच्ची के संबंध में कोई भी सुराग मिलने पर तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर अथवा अपने नजदीक के पुलिस थाने में संपर्क करें।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button