कोरबा
सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर्व पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना का महापर्व छठपर्व के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठपर्व, भगवान सूर्य देव की पूजा आराधना का महापर्व है जो रोशनी, जीवन एवं उष्मा का प्रतीक है । इस महापर्व के पहला दिन खरना से व्रती व्रत पूरा करती है, दूसरे दिन 24 घंटे का निर्जला उपवास के बाद सरोवर के जल में खड़ा होकर सूर्य को अर्ध्य देने के साथ व्रत पूरा होता है ।
यह पर्व सुख शांति, समृद्धि का वरदान तथा मनोवांछित फल देने वाला पर्व है । श्री अग्रवाल ने सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि, दीर्घायु एवं सुख शांति के लिए कामना किया है ।
















