कोरबा

सूने मकान में हुई चोरी, सोने चांदी की जेवरात सहित अन्य नगदी रकम पार

कोरबा , अयोध्यापुरी में अंबेडकर चौक के पास स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि छत्रपाल सिंह कुर्रे पेशे से ऑटो चालक है। वह एक शादी समारोह में शादी होने परिवार के साथ गया था। घर में ताला लगा था। बुधवार को घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 50 हजार रुपए नकद और जेवरात गायब थे। उसने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button