कोरबा
सिविल लाइन थाना प्रभारी होंगे दुर्गेश वर्मा
कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने दुर्गेश वर्मा को सिविल लाइन थाना का थानेदार बनाया है। और एसआई पोया को उसी थाने का सब इंस्पेक्टर बनाया है।
शहर के हॉट ऑफ थाना सिविल लाइन सब इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा था। थाना क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्र सेंसेटिव होने की वजह से पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर श्री पोया को हटाकर निरीक्षक दुर्गेश वर्मा को थानेदार बनाया है। लोकसभा चुनाव से पहले दुर्गेश वर्मा का तबादला कोरबा हुआ था। अचार सहिंता लगने के कारण दुर्गेश वर्मा कोरबा ज्वाइनिंग नही कर पाए थे।




