साइकिल यात्रा पर अयोध्या के लिए निकले 5 राम भक्तों का एमपी के मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत
0 कोरबा के है पांचो युवक
कोरबा, 10 जनवरी दिन बुधवार को बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर से अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा पर निकले पांच राम भक्त युवकों का एमपी के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। पांचो युवक में रायगढ़, कोरबा, करतला और नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती से अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए निकले हैं। युवकों ने बताया कि हम पांचों किसी भी हाल में 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में शामिल होंगे।

जहांभगवान श्री राम का दर्शन करेंगे। राम भक्तों के इस जज्बे का लोगों ने सम्मान किया और उनका जमकर प्रशंसा किया। जगह-जगह पर रोक कर इन दोनों राम भक्तों का स्वागत लोगों ने किया। जय श्री राम के नारे के साथ पांचों युवक लगातार अपना सफर तय कर रहे हैं। राम भक्त नितेश साहू ने बताया कि एक युवक करतला रामपुर का रहने वाला है जो चोटिया में मिला और अयोध्या जाने के लिए हमारे साथ निकाला है




