कोरबा

सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, हुईं भाजपा की, पति भी शामिल

कोरबा, जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत व करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
घंटाघर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की नामांकन आम सभा के दौरान धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। खबर है कि उनके पति पूर्व सरपंच गोविंद नारायण भी भाजपा के हो गए हैं।
धनेश्वरी कंवर के भाजपा में शामिल होने को लेकर शहर से लेकर रामपुर विधानसभा में खासी चर्चा है। बताते चलें कि धनेश्वरी लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में रही है और कहीं ना कहीं राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पद इच्छा की पूर्ति के लिए उन्होंने अब भाजपा का दामन थामा है। वह पिछले कई बार से रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी थीं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर कई तरह के कयास प्रवेश की वजह के मामले में लगाए जा रहे हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button