सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को मंत्री लखन देवांगन ने किया सम्मानित


कोरबा , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा मुख्यालय में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन सह कोरबा विधायक की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा बड़े हर्षौल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कोरबा यातायात पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन सह कोरबा विधायक, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं उत्साह वर्धन किया गया। मनोज राठौर द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, बीजेपी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विभागीय कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।