कोरबा

सर्वमंगला चौक पर भारी वाहन चालकों की मनमानी से पुनः लग रहा जाम


कोरबा ,कोरबा अंचल में जाम को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन स्थिति बेहतर रहती है। भारी वाहन व्यवस्थित रहते हैं। परन्तु पुनः भारी वाहन चालक अपनी मनमानी में उतर आते हैं। जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग कोरबा-कुसमुंडा अंतर्गत सर्वमंगला चौक पर पुनः जाम की स्थिति बन रही है। यहां पर फोरलेन के एक ओर भारी वाहन पार्किंग बना कर फिर से खड़े किए जा रहे हैं और दूसरी लेन में भारी वाहन चल रहे हैं। ऐसे में हल्के वाहनों के लिए मार्गअवरुद्ध हो रहा है।
बुधवार की शाम जहां लगभग 4 घंटे सर्वमंगला चौक और पुल पर दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा, वहीं गुरुवार को भी जाम की यही स्थिति रही। यहां पर सीधे तौर पर सड़क के दोनों और भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। कई स्थान पर तो भारी वाहन एक ही दिशा में दो लाइन लगाकर खड़े होते हैं। सर्वमंगला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी स्तिथी पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। निश्चित रूप से भारी वाहन चालकों अथवा मालिकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं और इस तरह की स्थितियां पैदा हो रही है। आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button