कोरबा

सड़क हादसे में युवक की मौत


कोरबा ,भारी वाहनों का तांडव सिर चढ़कर बोलने लगा है आये दिन भारी वाहनों की चपेट में आकर आम लोगो की जान जा रही है । कनबेरी मार्ग में बीते रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में लेकर उसकी जान ले ली । युवक की पहचान नही हो पाई है ।सूत्रों की माने तो आये दिन भारी वाहनों का जमावड़ा कोरबा कुसमुंडा और कनबेरी मार्ग में लग रहा है । आगे जाने की होड़ भारी वाहनों के चालको सताते आ रही है उनके इस लापरवाही से आम लोगो की जान आफत में आ गई है ।
बताया जा रहा है कि कनबेरी जाने वाले मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया है । घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह 10 बजे लोगो को हुई जब कुछ लोगो ने युवक की लाश को देखा और इनकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है ।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button