कोरबा
सड़क हादसे में पिता की मौत इलाज के दौरान बच्चों की मौत
0 कोरबा बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ हादसा
कोरबा , राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल बच्चे ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया है। उसके पिता की हादसे के दिन ही मृत्यु हो गई थी।
कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में पिता की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं 10 साल के मासूम बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही थी।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बेटे को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। यह घटना पाली थाना इलाके के डूमरकछार के पास हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।



