कोरबा

सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक ने तोड़ा दम, लोगों ने किया चक्का जाम

0 कल हुआ था बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास

कोरबा, जिले के बालको क्षेत्र में कल हुए हादसे में घायल ऑटो चालक ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। लगातार हो रहे हादसों लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बालको क्षेत्र में चक्का जाम कर दिया है। सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई है।
बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए, जिसमें से बच्चों को गंभीर चोटें आईं थीं। बताया गया कि ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इस घटना के सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरन ऑटो चालक मनोज लहरे ने दम तोड़ दिया। जिसके कारण गुस्साए लोगों ने आज प्लांट के सामने घेराव किया है शहर में ऑटो बंद हैं।
इसकी सूचना मिलते ही बालको पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ट्रेलरों को रफ्तार में अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक तेज गति से ही वाहन चला रहे हैं, इससे दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे आंदोलन पर उतर जाएंगे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button