सड़क सुरक्षा सप्ताह: सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक, देखिए वीडियो
कोरबा ,जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर द्वारा लगातार अलग-अलग स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं
इस कड़ी में यातायात पुलिस दल बुधवारी बाजार क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंची, जहां अध्ययनरत लगभग 1500 स्कूली छात्र-छात्राओं की यातायात एएसआई मनोज राठौर व उनकी टीम ने यातायात की पाठशाला लगाई। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा माह के बारे में एक-एक कर बारीकी से जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि उन्हें कैसे किस तरह से सड़क पर चलना चाहिए जिससे कैसे हादसों से बचा जा सकता है। उन्हें समझाईस दी गयी की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए।
सभी सुरक्षा के सभी मापदंडों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का भी उत्तर बखूबी दिया गया। यातायात पुलिस द्वारा प्रश्न-उत्तर का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले बच्चों को बतौर उपहार के रूप में यातायात पुलिस द्वारा चॉकलेट भी दी गयी।




