कोरबा

शोक समाचार :हलवाई रामराज पाल का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, पावर हाउस रोड पानी टंकी मोहल्ला निवासी एवं प्रसिद्ध हलवाई रामराज पाल का आज शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। लगभग 51 वर्षीय रामराज पाल की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। शनिवार को स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र व दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मूलतः ग्राम इंदा का पूरा जिला इलाहाबाद उत्तरप्रदेश निवासी रामराज पाल ने वर्षों से कोरबा में निवासरत रहकर संघर्षों से जूझते हुए कैटरिंग के कार्य में अपना मुकाम हासिल किया। हलवाई रामराज पाल के निधन की खबर से परिजनों, मोहल्लेवासियों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद मोतीसागरपारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button