कोरबा

शिवाजी नगर महिला मंडल ने ,मनाया सावन उत्सव 

कोरबा ,शिवाजी नगर महिला मंडल द्वारा कालोनी के मध्य स्थित मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के दिन सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया ,जिसमें कालोनी से हर वर्ग की  महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया 

 सभी महिलाओं द्वारा अलग अलग फिल्मी गीतों में मनमोहक प्रस्तुति दी गई साथ ही साथ विभिन्न खेलो का भी आयोजन किया गया ।दोपहर 3 बजे से आरंभ हुआ यह आयोजन रात्रि 8 बजे तक बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ चलते रहा ।

नृत्य एवं खेलो के आयोजन पश्चात दो महिलाओं का चयन सावन क्वीन के लिए किया गया , जिसमे श्रीमती रीतू साहू एवं श्रीमती ज्योति चयनित हुई ।

आयोजन के अंत मे स्वल्पाहार का भी व्यवस्था किया गया था साथ ही साथ सभी सदस्यों को उपहार भी प्रदान किया गया । इस आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई ।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button