कोरबा

शिवाजी नगर कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरितालिका व्रत पूरी रात भोलेनाथ की हुई आराधना कॉलोनी की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम को बनाया सफल


कोरबा, शिवाजी नगर श्री शक्ति माता मंदिर शिवाजी नगर कोरबा में सोमवार को धूमधाम से हरतालिका तीज पर्व मनाया गया जहां कॉलोनी की सैकड़ो माता एवं बहनों ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कि इसके उपरांत व्रत धारण करने वाली माता बहनों ने मंदिर परिसर में पूरी रात भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की आराधना की जिसके उपरांत सुबह लगभग 5:00 बजे भगवान भोलेनाथ शिवलिंग का विसर्जन कर विधि विधान पूर्वक व्रत का समापन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री शक्ति माता मंदिर समिति द्वारा पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी सभी माता बहनों ने पूरी रात भगवान भोलेनाथ की आराधना की पूरे प्रदेश और देश के लोगों के लिए बेहतर खुशहाली व समृद्धि की कामना की

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button