कोरबा
हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत: शहर में ढोल-ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने निकाली विशाल शोभायात्रा, देखिए वीडियो…

कोरबा ,आज 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। आज से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा रामपुर बस्ती,कोसाबादी ,सीतामढ़ी, निहारिका ,बुधवारी टीपी नगर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते नजर आ रहे हैं
ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शिव, काली और श्री राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी।





