कोरबा

शहरी क्षेत्र में चोर हुए सक्रिय


0 सब स्टेशन में किया पथराव,काँटाघर में मारी सेंध

कोरबा, शहरी क्षेत्र में चोर पुनः सक्रिय हो गए हैं। 48 घंटे के भीतर 2 मामले कुसमुंडा थाना और मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज हुए हैं जिसमें निर्माणाधीन सब स्टेशन से बड़े पैमाने पर तांबा और मानिकपुर खदान के कंटाघर से बड़ी संख्या में बैटरी चोरी हुई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना कुसमुण्डा अंतर्गत निर्माणाधीन सब स्टेशन में लगे स्वीच एवं आइशोलेटर से तांबा का तार चोरी कर लिया गया है। सब स्टेशन में सुरक्षा हेतु तीन चौकीदार नियुक्त है। 7-8 जनवरी की रात रात्रि लगभग 2 बजे कुछ लोग स्वीच के पास बैठे दिखे। चोर-चोर का हल्ला मचा तब वे लोग अपने बाउंडरी वाल फांद कर भाग गये। भागते हुए चोरो ने पत्थर फेंककर मारने की कोशिश करी लेकिन किसी को नहीं लगा। सब स्टेशन से चोर 13 आइशोलेटर एवं 15 स्वीच का तांबा की पट्टी खोल कर ले गए जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है।
दूसरा मामला सिटी कोतवाली के अधीनस्थ मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल मानिकपुर का है। यहां 4-5 जनवरी के मध्य ओसीएम काँटाघर नम्बर 3 के ताला, सेंटर लॉक तथा छोटा रोशनदान तोड़कर 20 नग बैटरी, नेट स्वीच, जियो हटपट तथा एम्प्लीफायर चोरी कर लिया गया। इतने सामानों को आसानी से परिवहन कर ले भी गए और किसी को भनक तक न लगी। फिलहाल दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button