शराब पीकर वाहन चलाना अपने बाप को आमंत्रित करना हेलमेट लगाना लंबा जीवन जीना का नारा लगाते हुए निकाली गई रैली और किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक, देखिए वीडियो
कोरबा , जिले में इन दीनों सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है
यातायात पुलिस अलग-अलग दिन अलग-अलग अंदाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं

आज यातायात पुलिस सीएसईबी ग्राउंड से टीपी नगर चौक तक जागरूकता रैली निकली गई

रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि सभी यातायात नियमों का पालन करें चौक चौराहा पर लगे यातायात सिग्नल को नजर अंदाज न करें और नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बच सके रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना मतलब अपने बाप को आमंत्रित करना और हेलमेट लगाकर चलने से लंबा जीवन पाने का संदेश दिया रैली में मुख्य रूप से आरआई साहब, ASI मनोज राठौर ,एनसीसी के अधिकारी कर्मचारी एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे


















