कोरबा
शराबी ले गए एंबुलेंस, सेवासमिति और पुलिस परेशान
कोरबा ,शहर के मुड़ापार में खड़ीएंबुलेंस आधी रात को पार हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीएंबुलेंस का संचालन करने वालीसेवा समिति व पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। एंबुलेंस के शराबी लेगए थे, जो 2 घंटे बाद वापस छोड़गए। मानिकपुर चौकी अंतर्गतमुड़ापार में चरामेति संजीवनी सेवा (समिति) का एंबुलेंस चालकनिवासरत है।
मंगलवार की रातउसने सेवा समिति की विंगर एंबुलेंसको अपने घर के पास खड़ी की थी। देर रात करीब 12 बजे घर के बाहरसे वाहन स्टार्ट होने का आवाजआने पर चालक बाहर निकला तोउसके होश उड़ गए। एंबुलेंस वहांनहीं थी। चालक ने सेवा समिति केपदाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद मानिकपुर पुलिस कोसूचना दी गई। देर रात समिति केलोग व पुलिस पतासाजी में जुटी थी।




