व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन ने कावर यात्रा पर फूलों की बारिश कर किया स्वागत ,सावन के सातवें सोमवार पर निकाला गया यात्रा

कोरबा ,नाग पंचमी व सावन के सातवें सोमवार के अवसर पर आज तुलसी नगर हनुमान मंदिर में जल अभिषेक किया गया श्रद्धालुओं ने तुलसी नगर डीएम रोड राम दरबार मंदिर से जल लेकर सुनालीया पुल से टीपी नगर होते हुए तुलसी नगर हनुमान मंदिर पहुंचे व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन ने कावर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की बारिश की

वही इस कांवड़ यात्रा में डीजे व बैंड पार्टी, शिव पार्वती की झांकी, कीर्तन मंडली आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी सावन सोमवार के सातवें दिन के अवसर पर तुलसी नगर हनुमान मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गयाl भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
वही इस कांवड़ यात्रा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंचने पर अनीश मेमन इतवारी बाजार संघ के अध्यक्ष ने कांवर यात्रा का फूलों से स्वागत करते हुए कंवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश किया गया और सभी श्रद्धालुओं को पानी का बोतल दिया इस भव्य स्वागत में अभिषेक तिवारी, अंकू खान, रिजवान मोहम्मद, मनीष जायसवाल, कलीम मोहम्मद, धर्मवीर सोनी, अनिल चावलानी, बंटी दीवान, समीर खान सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहेl कोरबा जिले में पहली बार कावड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर फुल बारिश हुई है





