कोरबा

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर अपनी मां की याद दिया खास संदेश

कोरबा ,वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर अपनी मां की कमी को याद करते हुए एक भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “उनकी मां हमेशा कहती थीं कि दीपावली 365 दिन का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसमें हमें सुख-दुःख, जीत-हार और गिले-शिकवे पीछे छोड़कर नयी शुरुआत करनी चाहिए।”
अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि उनकी मां के इन विचारों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी है। इस दीपावली पर, वेदांता ग्रुप की नंद घर पहल के बच्चों ने उन्हें खास दिए भेजे, जिन्होंने उनकी दीपावली को रोशन कर दिया। नंद घर पहल और फैक्ट्रियों के माध्यम से वे समाज, खासकर बच्चों और महिलाओं तक पहुंचकर रोजगार, पोषण और बेहतर जिंदगी का सपना देखते हैं। उनका सपना है कि आने वाले दिनों में बेटियां आगे बढ़कर नेतृत्व करें और हर घर में खुशियों का उजाला हो।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपके जीवन में नई ऊंचाइयां, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button