कोरबा

वार्ड क्र. 31 इंडस्ट्रीयल  एरिया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

इंडस्ट्रीयल एरिया में अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार

कोरबा,कल 01 अक्टूबर को नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र 31 इंडस्ट्रियल एरिया के समीप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य विधायक मद इसके साथ ही वार्ड क्र. 31 इंडस्ट्रियल एरिया में अन्य सुविधाओं का विस्तार कार्य महापौर मद से किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन एवं लोकार्पण शाम 5ः00 बजे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। वार्ड क्र 31 इंडस्ट्रियल एरिया सामुदायिक भवन जिसकी लागत राशि 8.40 लाख एवं अन्य सुविधाओं हेतु जिसकी लागत राशि 9.89 लाख है। राजस्व मंत्री के साथ कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, संतोष राठौर, एल्डरमेन, रूपा मिश्रा, आरिफ खान, बी. एन. सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button