कोरबा

वनकर्मी गए हड़ताल पर, जंगलों को किया जा रहा है वीरान, देखिए वीडियो

0 आखिर किसके इशारे पर हो रहा है अवैध कटिंग

0 बांसों की अवैध कटाई, लकड़ी तस्कर सक्रिय करतला विकासखंड का मामला

कोरबा, वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं और लगातार हरे-भरे जंगलों को काटकर वीरान कर रहे हैं एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वनकर्मी चार सूत्रीय मांगों को लेकर वनकर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। जिनके हड़ताल पर चले जाने से जंगल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लकड़ी तस्कर भी हड़ताल का फायदा उठाने में लग गए हैं। इसी तरह का मामला करतला क्षेत्र में सामने आया है, जहां लकड़ी तस्करों ने हरे भरे बांसों की अवैध कटाई शुरू कर दी है।


जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत बोड़ाझाप लगातार बांसों की अवैध कटाई हो रही है। जिससे वन विभाग को लाखों रुपया नुकसान हो रहा है और जंगल उजड़ कर ख़त्म होने के कगार पर है। वन परिक्षेत्र के अधिकारी मौन बैठे हैं। बता दें कि यह गांव वीरान है। कई साल पहले बोड़ाझाप में लोगों का निवास हुआ करता था। इस सूनेपन का फायदा

अब लकड़ी तस्कर उठा रहे हैं। बिना भय के बांस की कटाई की जा रही है और अब जब वनकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं तो उनकी चांदी हो गई है। उन्हें और भी किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। करतला ही नहीं कोरबा और कटघोरा वन मंडल के कई जंगलों में अवैध कटाई के मामले बढ़ने लगे हैं। वन कर्मियों की हड़ताल लंबी खिंची तो हरे-भरे जंगल पर कटाई का खतरा और बढ़ जाएगा। जंगल की सुरक्षा के लिए अब अधिकारियों को दफ्तर छोड़कर जंगल में उतरना पड़ेगा। लकड़ी तस्करों के अलावा जिले में हाथियों का खतरा भी बना हुआ है। कई क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसे में हाथियों के बस्ती की ओर विचरण करने से समस्या बढ़ जाएगी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button