कोरबा

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गयी 148वीं जन्म जयंती


कोरबा , भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जन्म जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत्-शत् नमन किया।
भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्होने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किये गये। इसी के आधार पर इन्हे लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि इतिहास में कई महापुरूष हुए हैं जिनमे वल्लभभाई पटेल का नाम लिया जाता है। उन्होने अपने प्रदर्शन से देश को काफी ऊचाई दी। सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि सरदार पटेल ने गृहमंत्री की भूमिका में भारत के लिये अनेक शानदार कार्य किये और विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होने अनेक राजे-रजवाड़ो का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, संरक्षक शिवचरण कश्यप, आर.पी. कुर्मीवंशी, द्रोपती वर्मा, डी.डी. कौशिक, हजारी लाल गभेल, मोहन पटेल, सीताराम कश्यप, गेंदलाल गभेल, महेन्द्र कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, बी.एन. सिंह, बंटी शर्मा, राजेश यादव, गीता यादव, एफ.डी. महंत, महेन्द्र थवाईत, संजू अग्रवाल, एल्डरमेन सनत दिवान, अभिनव तिवारी, एस.सी. ओगरे, अमित सिंह, संजू महराज, द्रोपती वर्मा, कांति यादव, गौरी सिंह, ए.डी. जोशी, शशी अग्रवाल, हाजी इकबाल दयाला, अविनाश बंजारे ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल द्वारा देश हित में दिये गये योगदान का स्मरण किया। उपरोक्त समस्त जानकारी कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button