राम आएंगे…,जगमग हो रहे शहर के प्रतिष्ठित मां सर्वमंगला मंदिर, 5100 दीप होंगे प्रज्वलित ,गली-गली में गूंज रहा सियाराम जय राम जय जय राम

कोरबा,कई वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन चुना गया है। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि को दीयों से रोशन करने की तैयारी है, वहीं शहर के प्रतिष्ठित मंदिर मां सर्वमंगला मंदिर में 5100 दियों से मंदिर को रोशन किया जाएगा मंदिर में सुबह और शाम श्री राम भजन श्री राम जी आरती किया जाएगा आरती के बाद भोग वितरण भी किया जाएगा
मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए रंग रोपण व साफ सफाई किया जा रहा है मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा जा रहा है। यहां 5100 दीयों से मंदिर को रोशन किया जाएगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह देखा जा रहा है इस बार हर ओर उत्साह है। हर गली मोहल्ले में जय श्री राम के नारे अभी से लग रहे हैं राम के दर्शन के लिए शहर के दर्जन भर युवा भी साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे हैं भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्त शामिल होंगे 22 जनवरी की शाम सर्वमंगला मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग आयोजन समितियां तैयारी में जुटी हैं। वही मंदिर परिसर में जमकर आतिशबाजी भी किया जाएगा 22 जनवरी को पूरा देश दीपावली पर्व मनाया जाएगा




