कोरबा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 5100 दीपों से जगमाएगा सर्वमंगला देवी मंदिर
कोरबा,22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अयोध्या के साथ-साथ देशभर में गांव-गांव और शहर-शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी को मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर श्री राम भजन, आरती सहित 5100 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। भोग प्रसाद वितरण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव मनाया जायेगा। जमकर आतिशबाजी की जाएगी। सुबह 11 बजे 56 भोग, 11.30 बजे श्री राम जी आरती , दोपहर 12 बजे श्री राम भजन प्रारंभ होगी। 12.30 बजे से भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। रात 8 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।



