कोरबा
योगेश कुमार ने एल एल बी में सातवें स्थान प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन



कोरबा,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा घोषित एल.एल.बी. (Bachelor of Laws) परीक्षा 2024 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में एडवोकेट पी. योगेश कुमार ने 07वाँ स्थान प्राप्त किया है, जिन्होंने 2094/3000 अंक (69.80%) हासिल किए हैं। यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सतत अध्ययन का परिणाम है। एडवोकेट पी. योगेश कुमार ने सफलता का श्रेय शिक्षकों, परिवार और सहयोगियों के मार्गदर्शन एवं समर्थन से ही संभव बताया है। योगेश ने बताया कि लक्ष्य न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देना है।”




