कोरबा

युवक की मौत, रोजगार की तलाश में निकला था युवक, पुलिस कर रही जांच

कोरबा, जिला अस्पताल के चीरघर में लावारिस हालत में पड़े युवक की पहचान हो गई है। मृत युवक का नाम पुनीराम सतनामी है,जो ग्राम भुलसीडीह का निवासी था। उरगा थाना क्षेत्र के भैषमा और पहरीपारा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 27 वर्षीय पुनीराम रोजगार की तलाश में 3 नवंबर को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया में उसके मौत होने की खबर जब वायरल हुई तब परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है,कि पुनीराम के घर के आर्थिक दशा काफी खराब हो गई है। 15 दिन पहले काम छूट जाने के कारण वह काफी परेशान भी था। मृतक के जीजा दीपक खंडे ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था इसके बाद काम छूटने के बाद हो रोजी मजदूरी का काम कर रहा था क्योंकि परिवार में मां-बाप पत्नी और दो बच्चे हैं जिनका भरण पोषण युवक करते आ रहा था। नौकरी छूटने के बाद बहुत परेशान था और घर से काम की तलाश में पैदल निकला हुआ था जहां सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने के बाद गांव में ही रहने वाले लोगों पर पड़ी और इसकी सूचना उनके द्वारा दी गई तब जाकर जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पहचान किया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में युवक को भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई शव के पहचान करने के बाद मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button