कोरबा

मोटर सायकल चोर को कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोरबा  जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कोरबा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा  नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई।
इस मामले में जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से 12 मई को चोरी हुए मोटर सायकल चलाते हुए एक संदेही व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ किया जो स्वयं को ग्राम कामता, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा का निवासी होना बताया। जो बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा क्षेत्र से मोटर सायकलों की चोरी कर 2 मोटर सायकल शिवरीनारायण अपने घर में तथा 4 मोटर सायकल अमलड़िहा के जंगल मे छुपा कर रखना तथा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना कबूल किया।
उक्त आरोपी की निशानदेही पर कटघोरा पुलिस के द्वारा उसके कब्जे से 4 हीरो डीलक्स, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा शाइन, 1 होंडा लियो कुल 7 मोटर सायकल बरामद कर उसपर विधिवत कार्यवाही कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।

    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button