कोरबा

मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार

  • एक घण्टे तक तलाशते रहे आरक्षक
  • कोरबा, जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात का पता चलते ही पूरे जिले की पुलिस बल में हड़कंप मच गया।
    उल्लेखनीय है कि, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के खेतार में 3 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर खुद के गले पर धारदार हथियार चलाने के कथित आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। घायल कथित आरोपी को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।
    उक्त कथित आरोपी के भाग निकलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कथित आरोपी के फरार होने के एक घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजगामार मुख्य मार्ग पर उसे पकड़ लिया। फरार कथित आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button