कोरबा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजुला साहू टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

कोरबा, 45वीं अखिल भारतीय विद्युत मंडलीय महिला खेल प्रतियोगिता 9 से 12 अक्टूबर तक चेन्नई तमिलनाडु में होगी। इसमें बिजली उत्पादन कंपनी की अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजुला साहू टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।एचटीटीपी दर्री के अस्पताल में डॉ. साहू पदस्थ है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिला खिलाड़ियों का चयन किया है। 7 अक्टूबर तक खिलाड़ी ,मैनेजर और कोच की ट्रेनिंग रायपुर में चल रही है। स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कार्यपालन अभियंता श्रद्धा वर्मा महिला टीम की मैनेजर सह खिलाड़ी है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button