कोरबा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा विधानसभा में आगमन पर “आई.टी. कोरबा महाविद्यालय शासकीयकरण प्रस्ताव” को लेकर कर्मचारियो में बढ़ी उत्सुकता


कोरबा, जिले के तीन विधानसभाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री सौगातें दे चुके हैं, अब कोरबा विधानसभा में 29 जुलाई को उनके आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही हैं।
कोरबा जिले का एकमात्र तकनीकी महाविद्यालय “इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा ” शासकीयकरण के लिये प्रतीक्षारत हैं। सत्र 2008 से संचालित महाविद्यालय में हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हुये। जो कि आज देश-विदेश में अपनी सेवाए दे रहे हैं। फिलहाल वर्तमान परिवेश में कॉलेज की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
महाविद्यालयीन कर्मचारी दो सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। परन्तु अब तक प्रत्येक जगहों में यही कहा गया कि जो कुछ करेंगे, वो मुख्यमंत्री ही करेंगे। 29 जुलाई का दिन आई.टी. कोरबा महाविद्यालय के भविष्य को सुनिश्चित करने वाला रहेगा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button