कोरबा

मीडियाकर्मी के घर हुई चोरी के आरोप में 2 नाबालिग गिरफ्तार


कोरबा ,शहर में मानिकपुर पुलिस ने मीडियाकर्मी के घर हुई चोरी के आरोप में 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की नाबालिगों ने अपना शौक पूरा करने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सुने मकान से मिले रकम से एक ने सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा तो दूसरे ने टैटू बनवाया था। पुलिस ने दोनो अपचारी बालक से चोरी गए जेवर सहित नगदी रकम बरामद किया है।
मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शारदा विहार कॉलोनी में मीडियाकर्मी कैलाश सिंह राजपूत निवास करते हैं। वे किसी निजी कार्य से परिवार सहित 30 अक्टूबर से दिल्ली गए हुए थे। जहां से 3 नवंबर की दोपहर परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटे। इस दौरान मकान के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारे सामान अस्त-व्यस्त था। शातिर चोरों ने घर से सोने और चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी कर ली थी। जिसकी सूचना नगर कोतवाल रूपक शर्मा के अलावा पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू को दी गयी। मीडियाकर्मी के घर चोरी की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश जारी किये। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो दल गठित किये। इस टीम ने नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन नगर कोतवाल रूपक शर्मा व चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान अहम सुराग हाथ लग गया, जिसके आधार पर दो नाबालिगों से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। नाबालिगों ने बताया की अपना शौक पूरा करने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनमे से एक ने चोरी की रकम से सेकेंड मोबाइल खरीदा तो दूसरे ने टैटू बनवा लिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए सारे जेवर के अलावा नगदी रकम बरामद किए हैं। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button