कोरबा

माकपा के 50 सदस्यों ने दिया पार्टी से सामूहिक इस्तीफा


0 प्रशांत झा, संजय पराते और मनोहर पर आर्थिक अनियमितता सहित लगाए अनेक गंभीर आरोप

कोरबा , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 50 सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी छोड़ने वालों में पार्टी के राज्य समिति, जिला समिति, लोकल कमेटी सहित एक दर्जन से ज्यादा ब्रांच कमेटी के मेंबर शामिल है। एक प्रेस बयान जारी कर पार्टी के वरिष्ठ नेता जनक दास कुलदीप ने उपरोक्त जानकारी दी।
        जारी प्रेस बयान में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के राज्य स्तरीय नेता प्रशांत झा, संजय पराते और व्ही.एन. मनोहर के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत पार्टी राज्य, केंद्रीय समिति एवं राज्य समिति को तीन साल पहले ही किया गया था लेकिन पार्टी केंद्रीय समिति पूरे मामले की वास्तविकता को नजरंदाज करने में तुली हुई है। लाखों रूपए की आर्थिक अनियमितताएं प्रमाणित होने के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने मामले को दबाने और रफा-दफा करने में लगी हुई थी। जिससे नाराज होकर पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी केंद्रीय व राज्य नेतृत्व को भेज दिया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button