छत्तीसगढ़

मल्लिकार्जुन खड़गे को सीएम बघेल ने दी भावभीनी विदाई, दिल्ली लौटे


रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भावभीनी विदाई दी.

बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा

नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि खरगे को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button