कोरबा

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा को सफल बनाने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्

कोरबा,भारतीय राष्ट्रीय कंांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 7 जुलाई को होने वाले आम सभा को सफल बनाने के लिए रायपुर के प्रमुख कांग्रेसियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायपुर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व रायपुर प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आमसभा को सफल को बनाने हेतु सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों से अपील करते हुए पूरी एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्य क्रम स्थल रायपुर साईंस काॅलेज ग्राउण्ड में किसी प्रकार से किसी को कोई असुविधा न होने पाए। सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हरी झण्डी दिखाकर समूचे रायपुर शहर एवं ग्रामीण अंचल में भ्रमण के लिए प्रचार रथ को रवाना किया।
बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर द्वय प्रमोद दुबे एवं ऐजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर आकाश तिवारी, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष आकाश शर्मा, छाया विधायक पंकज शर्मा, पीसीसी डेलीगेट महेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियों के अलावा, कांग्रेसियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठकों के पदाधिकााियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button