कोरबा
मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आतिथ्य में अशोक वाटिका (उद्यान / ऑक्सीजोन) का लोकार्पण 29 को
कोरबा,नव निर्मित अशोक वाटिका (उद्यान / ऑक्सीजोन) का लोकार्पण कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सायं 5.00 बजे संपन्न होगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन तथा मुद्रांक) विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में जिले वासियों को उद्यान / ऑक्सीजोन की सौगात मिलेगा.
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर ज्योत्सना डॉ. चरणदास महंत सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा उपस्थित रहेंगी, अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा रहेंगे. विशिष्ट अतिथि में श्याम सुन्दर सोनी सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, मेयर इन काउन्सिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न होगा.




