छत्तीसगढ़
मंच टूटने का सिलसिला जारी ,मंत्री लखन के बाद उप मुख्यमंत्री साव के स्वागत में फिर टूटा मंच, धड़ाम… देखिये वीडियो
बिलासपुर ,लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोरशोर से स्वागत कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान समर्थकों ने पूरे जोश के साथ श्री साव का महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत कर ही रहे थे कि अचानक कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच भरभराकर टूट गया और उप मुख्यमंत्री सहित सभी लोग नीचे गिर पड़े. ज्ञात हो कि इससे पहले भी मंत्री बनने के बाद प्रथम कोरबा आगमन पर लखन लाल देवांगन मंच से अपने समर्थकों के साथ भाषण दे रहे थे इस दौरान मंच टूटने की घटना हुई थी.




