भूत-प्रेत उतारने के लिए बैगा ने दंपत्ति को दिया दवाईयां , पत्नी की मौत, पति गंभीर
0 अस्पताल में उपचार जारी ,पुलिस जांच में जुटी, मामला उरगा थाना क्षेत्र का
कोरबा , कोरबा-चांपा मार्ग स्थित उरगा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता अपने पति के साथ किसी सामान्य सी बीमारी के उपचार के लिए बैगा के पास गई थी जहां बैगा ने भूत-प्रेत उतारने के नाम पर कुछ दवाइयां दोनों को दी। दवाइयों के सेवन के बाद से ही पति-पत्नी की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पत्नी की मौत हो गई वहीं पति का उपचार अब भी जारी है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी है शुरुआती दौर में मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है साथ ही अस्पताल में दाखिल पति से भी पूछताछ की गई है पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके प्राप्त होने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला की मौत की असली वजह क्या है।




