भुलसीडीह में आयोजित रा.से.यो के 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ संपन्न


कोरबा,अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध इकाई क्रमांक 170 शा.उ.मा.वि. (p.w.d.)रामपुर कोरबा के स्वयंसेवकों का 7 दिवासीय विशेष शिविर शा. प्राथमिक शाला दर्रापारा ग्राम पंचायत भुलसीडीह में दिनांक 20.12.2025 से 26.12.2025 तक आयोजित किया गया शिविर में सभी स्वयं सेवक शिविर दिनचर्या एवं शिविर नियमों का पालन करते हुए सक्रियता से भागीदारी की,परियोजना में जल शोरट के आस-पास सफ़ाई विद्यालय परिसर की सफ़ाई सोख्ता निर्माण बाउंड्री वाल दीवार की पुताई एवं नारा लेखन स्कूल परिसर के पेड़ों पर चबूतरा निर्माण। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिसमें डाकघर से सेवकों की जानकारी दी गई। बौद्धिक कार्यक्रम में श्री रामस्वरूप विश्वकर्मा एवं डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास मुख्य डाकघर कोरबा से डॉ. प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जय बूढ़ा देव कॉलेज महा. वि. कटघोरा , मनोज गुप्ता सरगबूंदिया, श्रीमती अरुणा नायडू कैरियर काउंसलर एवं ध्यान योग हेतु , नशा मुक्ति संबंधी व्याख्यान श्री कन्हैया चौहान दिया ग्रुप कोरबा द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गीतों पर नृत्य , गीत देश भक्ति गीतो पर नृत्य, नाटक अंधविश्वास , नशामुक्ति, शिक्षा पर्यावरण प्रदूषण पर एवं छत्तीसगढ़ के वीरो की जीवन पर आधारित नाटक का प्रस्तुति ग्राम के सरपंच श्री इंजोर सिंह कंवर उप. सरपंच श्री भगवत प्रसाद कंवर पंच श्री सुरेश गिरी एवं श्री दुखीराम कंवर ग्राम वासियों का सहयोग मिला। सीनियर स्वयंसेवकों रोहित चंद्रा इंद्रजीत कश्यप सहयोगी स्टाफ मानकुंवर जाटवर सहित स्वयंसेवक वैभव कश्यप , आयुष देवांगन , स्वीटी मिरी, अंजली कुर्रे , रुचि विश्वकर्मा , रागनी कुर्रे , मोनिका सोनवानी , दुर्गेश , दीपक आदि।संचालन प्राचार्य श्रीमती माधुरी अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति गणेशी सोनकर ने किया।



