Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न
    कोरबा

    भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 2, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रितु चौरसिया जी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी, श्री देवेंद्र पांडेय जी एवं श्री जोगेश लांबा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अत्याधुनिक तकनीक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीन कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और सेवाभाव का सशक्त प्रेरणास्थल भी सिद्ध होगा। यह कार्यालय अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी व उनकी टीम को बधाई – श्री विष्णुदेव साय जी

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा भाजपा का यह विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन न केवल संगठन की शक्ति और विस्तार का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प को भी दीर्घकाल तक रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के अंशदान से बनने वाला यह भवन सर्वसुविधाओं से युक्त होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन की जरूरत थी। इसके निर्माण से कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संगठनात्मक कार्यों में सुगमता आएगी। उन्होंने अटल स्मृति भवन के निर्माण का संकल्प लेने और उसे साकार करने के लिए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गोपाल मोदी, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्य निश्चित रूप से सफल होगा।

    अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा – श्री लखनलाल देवांगन

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अटल स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा।” उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा।

    राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा – श्री गोपाल मोदी जी

    जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया गया हैं, जो राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा। श्री मोदी जी ने जानकारी दी कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री लखीराम अग्रवाल जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा किया गया था। नया प्रस्तावित कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    0 बिलासपुर जोन की जारी सूची में नाम इम्पैनल कोरबा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की युवा…

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026

    आपकी रगों में बहता लहू बन सकता है किसी की ज़िंदगी की ‘आखिरी उम्मीद’: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी अपील, 14 जून को महादान

    June 11, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,786)
    • छत्तीसगढ़ (164)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.