कोरबा

भाजपा की सदस्य बनाने के लिए कोई भी हद पार , दंत चिकित्सक एवं  भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने मरीज को भी नहीं छोड़ा, फोटो सोशल मीडिया में वायरल

0 उपचार करने से पहले बनाया जा सदस्यता

कोरबा, भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान जोर-शोर से चला रही है। पार्टी के पदाधिकारी से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोबाइल युग में तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन यह कुछ मौके पर चर्चा का विषय भी बन गया है।
दरअसल, कोरबा जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह पेशे से दंत चिकित्सक भी हैं। वह अपने यहां आने वाले मरीज को भाजपा की सदस्यता दिलाने से नहीं चूक रहे। कुछ ऐसे ही वाकये का एक फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें कुर्सी पर महिला मरीज उपचार के लिए बैठी है लेकिन उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर साहब उन्हें ऑनलाइन सदस्यता प्रदान कर प्रसन्नचित्त मुद्रा में नजर आ रहे हैं और इसका फोटो भी खिंचवा रहे हैं। अपने मूल पेशे के साथ-साथ पार्टी के प्रति वे जिम्मेदारी तो बखूबी निभा रहे हैं लेकिन उनकी यह कार्यशैली जन चर्चा का विषय बन गई है और कांग्रेसी इस पर खास चुटकी ले रहे हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button