कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा नेता शराब सेवन कर पहुंचा बिलासा ब्लड बैंक , कर्मचारी से की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में पूरी हरकत कैद,सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत,देखिए वीडियो

0 सत्ता का पावर, आखिर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई ,किसके इशारे पर घटना को अंजाम

कोरबा, शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।


इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए हाथ झापड़ से मारपीट किया है। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल के बताए अनुसार ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता के द्वारा शराब के नशे में उसका ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इससे मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट किया है। उक्त बृजेश यादव भाजपा संगठन का पदाधिकारी बताया जा रहा है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button