ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन


कोरबा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा आध्यात्मिक उर्जा पार्क गेरवा घाट
में दीपावली के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया | इस अवसर पर
मुख्य अथिति के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पूर्व महापौर
राजकिशोर प्रसाद, बी.के. रुक्मणि, बी.के. बिंदु मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सुरुआत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेट
कर साथ ही तिलक लगा कर किया गया इस अवसर पर बी. के. बिंदु दीदी ने दीपावली का अध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा की दीपावली जिसे प्रकाश का पर्व कहा जाता है वास्तव में आत्मिक जागृति और अंधकार पर विजय का प्रतिक है, दीपावली केवल दीयोंऔर पटाखों कीबाहरी सजावट का पर्व नहीं बल्कि आत्मा के पुर्नजागरण का अवसर है। उन्होंने कहा की जैसे
एक दीपक स्वयं जलकर दुसरो को प्रकाश देता है, वैसे ही हमे भी अपने ज्ञान और गुणों के दीपक को प्रज्वलित कर समाज में प्रकाश फैलाना चाहिए |
जयसिंह ने कहा की दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और नकारात्मकता पर साकारात्मकता की विजय का प्रतिक है। आज के इस युग में जब मनुष्य बाहरी सुखो की खोज में व्यस्त है, तब ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था हमे यह याद दिलाती है की सच्ची ख़ुशी अंतर्मन की शांति में है | में इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के इस दिव्य प्रयास की सहराना करता हु जो समाज में सद्भाव, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण और आत्म-परिवर्तन जैसी मूल्यों को प्रचारित कर रही है | राज किशोर प्रसाद जी ने कहा की मैंने देखा है की इस संस्था के माध्यम से समाज के हर वर्ग में आध्यात्मिकता, नैतिकता और आत्म-संयम के दीप जल रहे है| दीदियो के मार्ग दर्शन में यहाँ जो वातावरण निर्मित हुआ है वह वास्तव में आत्मा को शांति और शक्ति प्रदान करता है | मैं इस आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था को हृदय से बधाई देता हु की इस दिव्य सेवा का प्रकाश निरंतर फैलता रहे | बी. के. रुक्मणि दीदी जी ने कहा की दीप अर्थात आत्मा, जो परमपिता परमात्मा के ज्ञान से प्रकाशित होती है, इस पवित्र पर्व का सच्चा सन्देश यह है की हम अपने आत्मिक स्वरुप को पहचाने, परमात्म से योग लगाकर अपने जीवन में शांति, प्रेम, और पवित्रता के दीप जलाये | दीपावली के अवसर पर कन्याओ द्वारा नृत्य प्रस्तुत
किया गया साथ ही चैतन्य लक्ष्मी की झांकी भी लगायी गयी।अंत में सभी अतिथियों द्वारा दीप जलाया गया तद्यच्चात सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भी दिया गया कार्यक्रम
में बड़ी संख्या में भाई बहने मौजूद रहे और कार्यक्रम का सफल सञ्चालन अधिवक्ता शेखर राम सिंह ने किया
















