बालको की वादाखिलाफी से अब फिर होगा उग्र आंदोलन, लोगों का आक्रोश बढ़ा


कोरबा,बालको प्रबंधन की वादाखिलाफी से तंग क्षेत्रवासी क्षेत्रवासियों ने जनवरी 2023 में बालको प्लांट के सभी गेट पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को अंदर आने व बाहर जाने से रोक कर आंदोलन किया गया जिस पर बालको प्रबंधन व प्रशासन के साथ परसाभांठा विकास समिति चर्चा हुई और बालको ने दूसरी बार लिखित आश्वासन देकर कहा था कि 3 माह के भीतर सर्वेक्षण कर एक वर्ष में वैकल्पिक मार्ग पूरा कर लिया जाएगा. समिति का कहना है कि 7 से 8 माह बीतने को है और बालको अपनी ही बात पर रत्ती भर भी कायम होता नही दिखा रहा. ऐसी स्थिति में आम जन मानस का आक्रोश बढ़ रहा है. समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा है.
कलेक्टर को दिए पत्र में बताया गया है कि बालको प्रबंधन के द्वारा राखड़ एवं कोयला परिवहन के लिए बजरंग धाम बेलगरी बस्ती परसाभांठा रोड, रिंग रोड, रिस्दी रोड जो आम जन मानस के उपयोग के लिए है जिसका उपयोग बालको प्रबंधन अपने फायदे के लिए रहा है। जिसके कारण जानलेवा दुर्घटना, लोगों के घर पर भारी वाहन घुस रहा एवं सड़क पर बेतरतीब वाहनों से आयेदिन जाम की स्थिति बन रही है. जिसके कारण आम जनमानस, स्कूली बच्चे, स्थानीय व्यापारी एवं प्रभावित बस्ती वासी अत्यंत समस्या से ग्रसित है, लोगों की समस्या को परसाभांठा विकास समिति द्वारा प्रभावित लोगों के साथ मिलकर 18 जनवरी को जन आन्दोलन किया गया जिसमें बालको प्रबंधन जिला प्रशासन एवं परसाभांठा विकास समिति के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुआ है। जिसमें वैकल्पिक मार्ग तीन माह के अन्दर सर्वेक्षण कर एक वर्ष के भीतर वैकल्पिक मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा कहा गया था जो कि अभी तक अपूर्ण है। लेकिन आज पर्यन्त तक बालको प्रबंधन के द्वारा कार्य नहीं किया गया और न ही परसाभांठा विकास समिति से वैकल्पिक मार्ग के लिए चर्चा की गई जिससे बस्ती वासी अत्यंत आक्रोशित हैं. आम जन मानस परसाभांठा विकास समिति के साथ मिलकर बालको प्रबंधन से निवेदन करता है। अगर 10 दिवस के अन्दर वैकल्पिक मार्ग नहीं निकलता है तो उम्र आन्दोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बालको प्रबन्धन की होगी.




