कोरबा
बाइक की ठोकर से महिला घायल, पाली थाना क्षेत्र की घटना

कोरबा, जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत केराझरिया कोसाप्लांट के पास एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में ग्राम नानपुलाली निवासी महिला ललिता बाई घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा हैं की वह अपनी सहेली के साथ ग्राम पाली में ईंट बनाकर वापस घर लौट रही थी। केराझरिया कोसाप्लांट पुल के पास पहुंची थी। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दी। जिससे वह सडक पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई