कोरबा

बांगो बांध का तीन गेट खोलने से निचली बस्तियों में बड़ा बाढ़ का खतरा-अलर्ट जारी


कोरबा, जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। शनिवार की रात बांगो बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तीन गेट से 9400 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। बांगो डैम के गेट खुलने से हसदेव किनारे बसे निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले में बीते 4 दिनों से लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सुबह से हो रही बारिश से बांगो बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रात लगभग 10 बजे बांध के गेट नम्बर 5, 6 और 8 से 9400 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा है।
दर्री बराज से शनिवार तीन गेट खोलकर 22 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ने पर सीतामढ़ी, मोतीसागरपारा की निचली बस्ती के घरों में पानी घुस गया। लोग नुकसान के डर से सामान सुरक्षित स्थान तलाश रहे है।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button