फूलझर – देवगांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
कोरबा,विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुलझर – देवगांव में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष 2026 में भी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह प्रतियोगिता 19 जनवरी 20036 सोमवार से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2026 मंगलवार तक संपन्न होगी। आयोजन समिति के पूर्वजों में स्वर्गीय रेशमबाई, बुद्धेश्वर,दर्शनसिंह,हरपाल कमरों की पावन स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता मैं क्षेत्र की विभिन्न कबड्डी टीमों के भाग लेने की संभावना है जिसमें खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है आयोजकों ने सभी ग्रामीण जनो एवं कबड्डी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की गई है प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी व पंजीयन हेतु निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 7803029116 एवं 799999 3634 यह आयोजन केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा बल्कि दिवंगत ग्रामीण जनों की स्मृति को सम्मान पूर्वक जीवंत रखने का भी एक सराहनीय प्रयास होगा इस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ स्थान आने वाली टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
उपरोक्त जानकारी अमन- दिग्विजय द्वारा प्रदान की गई हैं।




