कोरबा

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

कोरबा, जिले में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला हैं। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों ने आरोप लगाया हैं कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अकसर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का बताया जा रहा है।
उक्त मामले में उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। उसकी मौत को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button