कोरबा

शोक समाचार : प्रदेश भाजपाध्यक्ष को पितृ शोक,कल अन्त्येष्टि


सुकमा, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का 104 वर्ष की आयु में आज बुधवार सुबह जगदलपुर वृंदावन कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया। कल गुरुवार को सुकमा स्थित गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। 17 जनवरी की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अपने निवास में ही परिवार वालों की उपस्थिति में अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों और पार्टी जनों में शोक व्याप्त है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button